50 हज़ार रुपये की शराब बरामद, एक को जेल

बरामद शराब की अनुमानित कीमत तकरीबन 50 हज़ार रुपये बतायी गयी है.

साहिबगंज, अवैध शराब बिक्री मामले में जिरवाबाड़ी पुलिस को सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कई नामी-गिरामी कंपनियों के अंग्रेजी शराब की शील बोतलें बरामद की है. उक्त मामले में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि मिर्जाचौकी थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध शराब ट्रेन से बिहार भेजने की फिराक में है. इसके बाद थाना प्रभारी दलबल के साथ बरतल्ला मोहल्ला स्थित एक शटर लगे दुकान में छापेमारी किया, जहां से तकरीबन 53 बोतलें शराब की बरामद की गयी है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत तकरीबन 50 हज़ार रुपये बतायी गयी है. एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति सुखदेव मंडल को गिरफ्तार किया है, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताया गया कि गिरफ्तार युवक को इसके पूर्व भी उत्पाद विभाग द्वारा पूर्व में जेल भेजा जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >