कृपया ध्यान दीजिए! प्रज्ञा केंद्र से रेल टिकट करा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, RPF ने खोला बड़ा खेल

प्रज्ञा केंद्र से व्यक्तिगत IRCTC आईडी से ई-टिकटों की अनधिकृत बुकिंग का भंडाफोड़. RPF ने की बड़ी कार्रवाई, देखें क्या हुआ बरामद.

बरहरवा. साइबर सेल हावड़ा और डीएससी/आरपीएफ मालदा से मिले इनपुट के आधार पर आरपीएफ बरहरवा ने रेलवे ई-टिकटों की अनधिकृत बुकिंग और आपूर्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आरपीएफ ने राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पीयारपुर स्थित एक प्रज्ञा केंद्र में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में की गयी.

व्यक्तिगत आईआरसीटीसी यूजर आईडी से बुक हो रहे थे टिकट

आरपीएफ को सूचना मिली थी कि व्यक्तिगत आईआरसीटीसी यूजर आईडी का इस्तेमाल कर रेलवे के ई-टिकटों की अनधिकृत रूप से बुकिंग की जा रही है और बाद में इन टिकटों की आपूर्ति की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद आरपीएफ की टीम ने राधानगर थाना पुलिस के सहयोग से प्रज्ञा केंद्र में छापेमारी की.

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में एसआई जलेश्वर कुमार दुबे, कांस्टेबल अनिल कुमार साह और कांस्टेबल अमरेश कुमार की टीम ने कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान गोलाम मोहम्मद, उम्र 28 वर्ष, को व्यक्तिगत आईआरसीटीसी यूजर आईडी के माध्यम से ई-टिकट बुक करते हुए पकड़ा गया.

9 यूजर आईडी, 9 ई-टिकट और हजारों रुपये का टिकट बरामद

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे और इस्तेमाल से 9 व्यक्तिगत यूजर आईडी का पता चला. टीम ने 3 लाइव एवं भविष्य की यात्रा के ई-टिकट तथा 6 पूर्व यात्रा के ई-टिकट भी बरामद किये. बरामद ई-टिकटों की कुल कीमत 19,579.80 रुपये आंकी गयी है.

आरपीएफ ने कार्रवाई के दौरान ई-टिकट बुकिंग में इस्तेमाल किये जा रहे उपकरण भी जब्त किये. इनमें एक एचपी लैपटॉप, एक लेनोवो लैपटॉप और एक रियलमी मोबाइल फोन शामिल है.

गवाहों की मौजूदगी में जब्त किये गये सामान

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बरामद सभी सामान और संबंधित ई-टिकटों की विधिवत जब्ती सूची तैयार की गयी. गवाहों की मौजूदगी में सभी सामान को जब्त कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत यूजर आईडी का इस्तेमाल कर रेलवे ई-टिकटों की अनधिकृत बुकिंग और आपूर्ति करना रेलवे अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है.

रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत गिरफ्तार

आरपीएफ के अनुसार, सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गोलाम मोहम्मद को रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

आरपीएफ ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है. जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अनधिकृत रूप से बुक किये गये ई-टिकटों की आपूर्ति किन लोगों को की जा रही थी और इस गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार कुशवाहा

विशाल कुमार कुशवाहा, शिक्षा - स्नातकोत्तर. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहा हूं.जिसमें मैं शिक्षा,स्वास्थ्य,क्राइम,रोजाना की सरकारी गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े मद्दों सहित अन्य छोटे बड़े घटनाओं पर खबर बनाता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >