दाहु टोला पंचायत के झुमुर्दी टोला में कांग्रेस पार्टी का विस्तार

सभी पंचायत महासचिवों को नियुक्ति पत्र दिया

साहिबगंज

राजमहल प्रखंड क्षेत्र में संगठन सृजन 2025 कार्यक्रम के तहत रविवार को दाहु टोला पंचायत के झुमुर्दी टोला ग्राम में कांग्रेस पार्टी का विस्तार किया गया. कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ठाकुर व राजमहल प्रखंड महासचिव मो सिफरन अख्तर के नेतृत्व में किया गया. इसमें कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जुलकर हुसैन भी मौजूद रहे. पंचायत के विभिन्न बूथ और गांव से कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए. सभी की आपसी सहमति से पंचायत अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष तथा नौ महासचिव का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया. इसमें सभी नयी कमेटियों के पदाधिकारियों को कांग्रेस राजमहल प्रखंड महासचिव मो सिफरन अख्तर ने सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने तथा जनता के हित के लिए किये जाने वाले कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया. अख्तर ने बताया कि पार्टी के जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार हरेक पंचायत स्तर पर पंचायत अध्यक्ष एवं दो उपाध्यक्ष तथा नौ महासचिव गठन किया जाना है. इससे कांग्रेस पार्टी मजबूत बने. राजमहल प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ठाकुर, मंडल अध्यक्ष जुलकर हुसैन ने पंचायत और राजमहल प्रखंड महासचिव मो सिफरन अख्तर ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, सभी पंचायत महासचिवों को नियुक्ति पत्र दिया. अध्यक्ष महताब आलम, उपाध्यक्ष समाउन शेख, दाउद हुसैन, महासचिव सहजुल शेख, मोफाजुल शेख, यूनुस आलम, इनामुल हक, रेजाउल शेख, जेनुल शेख, अमीना खातून, जरीदा बीबी, राहुल शेख को पत्र दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >