गंगा में नहाने के दौरान गहरे पानी में समायी महिला, तलाश में जुटे गोताखोर

झारखंड के पाकुड़ जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. 42 वर्षीय महिला सरस्वती देवी गंगा की फीडर कैनाल में नहाते समय डूब गईं. स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है.

प्रतिनिधि, फरक्का : झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बासमती गांव की रहने वाली 42 वर्षीय महिला सरस्वती देवी गंगा में नहाने के दौरान डूब गयीं. घटना समशेरगंज थाना क्षेत्र के पलटन ब्रिज के समीप फीडर कैनाल में हुई.

पति के साथ नहाने पहुंची थीं महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरस्वती देवी अपने पति के साथ नहाने के लिये पलटन ब्रिज के समीप फीडर कैनाल पहुंची थीं. नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चली गयीं और देखते ही देखते पानी में डूब गयीं.

स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू

घटना की सूचना मिलते ही समशेरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू करायी. नदी में काफी देर तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका था.

लगातार तलाश में जुटी टीम

पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार महिला की तलाश में जुटी हुई है. घटना के बाद महिला के परिजनों में मातम और चिंता का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >