जुगाड़ गाड़ी के पलटने से चाकपाड़ा के एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य घायल

गाड़ी पर सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये

बरहेट. थाना क्षेत्र अंतर्गत हाई स्कूल के पास स्थित गुमानी नदी पुल पर जुगाड़ी के पलटने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. गुरुवार की देर रात्रि कोटालपोखर थाना क्षेत्र के जुगाड़ गाड़ी चालक फटीक शेख (40) अन्य दो लोग जियाउर रहमान (45) तथा मजीमुल शेख (35) के साथ बोरियो की ओर से लौट रहे थे. इस बीच जुगाड़ी गाड़ी हाई स्कूल के समीप पुल पर अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस घटना में गाड़ी पर सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. राहगीरों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने फटीक शेख को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज किया जा रहा है. इधर, मृतक की पत्नी सबीना बीबी बरहेट थाने में आवेदन देकर पोस्टमार्टम न करने की गुहार लगाते हुये शव को लेकर अपने गांव चली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

यह भी पढ़ें >