जंगली मशरूम खाने से चार बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

सभी बच्चे खतरे से बाहर थे.

साहिबगंज. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के छोटी सोलबंधा में मनोहर मुसहर के दो पुत्र, विष्णु कुमार (8 वर्ष) और कार्तिक कुमार (7 वर्ष), तथा भाई सदानंद की दो पुत्रियां, सुनैना कुमारी (15 वर्ष) और रवीना कुमारी (10 वर्ष), जंगली मशरूम खाने से बीमार हो गये. परिजनों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया. परिजनों के अनुसार, उनकी अनुपस्थिति में बच्चे खेत से जहरीला मशरूम ले आए और उसे सब्जी के रूप में पकाकर खा लिया. इसके कुछ देर बाद ही बच्चों को उल्टी होने लगी और वे गंभीर रूप से बीमार हो गए. फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक, सभी बच्चे खतरे से बाहर थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >