जुआ खेलने के दौरान कृष्णा नगर में दो पक्षों में जमकर मारपीट

, हवाई फायरिंग भी

साहिबगंज. नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर, केन क्लब के निकट दो पक्षों में जमकर मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान तीन राउंड हवाई फायरिंग भी हुई है. विवाद जुआ खेलने के दौरान शुरू हुआ था. जहां एक गुट में पुरानी साहिबगंज एवं सकरुगढ़ के युवक थे. तो वहीं दूसरी गुट में कृष्णा नगर व कटकी मोड़ के युवक शामिल थे. सूचना नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता काे मिलने पर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जिसे देख युवक भाग खड़े हुए. बताया जा रहा है कि पुलिस ने दौड़ा कर कुछ युवकों का पीछा भी किया और कुछ की पिटाई भी की है. घटनास्थल से एक भी खोखा बरामद नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >