शेरशाहबादी जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करे प्रशासन

इस दौरान शेरशाहबादी समुदाय के लोगों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्यों ने प्रखंड परिसर में दिया धरना प्रतिनिधि, बरहरवा प्रखंड सह अंचल मुख्यालय बरहरवा के परिसर में मंगलवार को भी लगातार दूसरे दिन शेरशाहबादी जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान शेरशाहबादी समुदाय के लोगों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इधर, धरने के पहले दिन सोमवार की रात भी समुदाय के दर्जनों लोगों ने धरना स्थल पर ही रात्रि गुजरा था. सोसाइटी के सदस्यों ने कहा कि हमारी मांगें पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा. मौके पर मास्टर मूसा, इश्तियाक अहमद, शकील अहमद, सोयेब अख्तर, आजमाइल शेख, तोफाइल शेख, महमूद अलम, मुस्तफिजुर रहमान, नईम अख्तर, फाईम अख्तर, वासिकुल इस्लाम, वाबिदुल्ला, अबुल कलाम, वासिम अकरम, अब्दुल तवाब, परवेज आलम, सद्दाम हुसैन समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >