आदर्श हत्याकांड मामले में स्टेशन चौक पर डेढ़ घंटे चली जांच

साहिबगंज आदर्श हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। फरार आरोपियों की तलाश में स्टेशन चौक पर डेढ़ घंटे तक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

साहिबगंज. आदर्श हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. अब तक इस मामले में छह आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि दो नामजद आरोपी अब भी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए नगर थाना पुलिस लगातार छापेमारी और निगरानी अभियान चला रही है. पुलिस के अनुसार, इस चर्चित हत्याकांड को चुनौती के रूप में लेते हुए घटना के तुरंत बाद से ही ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गयी थी.

घटना की रात ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके अगले दिन एक अन्य आरोपी को जमालपुर से दबोचा गया. वहीं पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच तीन अन्य आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. इस तरह अब तक कुल छह आरोपी न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में आ चुके हैं. शेष दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

इसी क्रम में गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने स्टेशन चौक पर करीब डेढ़ घंटे तक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान आने-जाने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों की गहन तलाशी ली गयी और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी.

पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों फरार आरोपी किसी वाहन से साहिबगंज पहुंचकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर सकते हैं. हालांकि व्यापक जांच के बावजूद ऐसा कोई व्यक्ति पुलिस के हाथ नहीं लगा.

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abdhesh singh

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >