आवास योजना में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई: बीडीओ

बरहेट प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ अंशु कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना और मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना की पंचायतवार प्रगति पर चर्चा हुई। बीडीओ ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और विलंब या लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में प्रखंड आवास समन्वयक, पंचायत सचिव, जनसेवक और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने योजनाओं के पूरा होने को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

बरहेट. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बीडीओ अंशु कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में प्रखंड आवास समन्वयक मार्शल किस्कू, पंचायत सचिव, जनसेवक व कर्मी शामिल थे. बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना व मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना की पंचायतवार प्रगति की समीक्षा की और आवास प्रभारी से आवश्यक जानकारी ली. उन्होंने आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी. बैठक में पंचायत सचिव अजीत कापरी, अब्दुल सत्तार, जागेश्वर पंडित, मोहन मुर्मू, परेश चंद्र घोष, देव शंकर, रीना कुत्तिंया, बबीता सोरेन, जन सेवक मिथिलेश सिंह, मानवेल मुर्मू, रतन कुमार, मनीष कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार, रवि कुमार, प्रदीप हांसदा, आवास ऑपरेटर शाहबाज आलम सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >