देसी कट्टा ले स्कूल पहुंचने का आरोप, पुलिस ने तीन छात्रों से की पूछताछ

रभारी प्राचार्य रतन रजक से जानने का प्रयास किया गया, तो उसने कुछ भी बताने से इनकार करते हुए विद्यालय के मेन गेट पर ताला लगवा दिया.

साहिबगंज. आपसी लड़ाई में छात्र द्वारा देसी कट्टा लेकर स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है. स्कूल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस पहुंची. पूछताछ के लिए तीन छात्रों को पुलिस थाने ले गयी. इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुरानी साहिबगंज में मंगलवार की सुबह या घटना हुई. प्रभारी प्राचार्य रतन रजक से जानने का प्रयास किया गया, तो उसने कुछ भी बताने से इनकार करते हुए विद्यालय के मेन गेट पर ताला लगवा दिया. सूत्रों के अनुसार दो-तीन दिन पूर्व विद्यालय से किसी छात्र की साइकिल की चोरी हुई थी, इसी को लेकर कुछ असामाजिक तत्व व विद्यालय के छात्र भी शामिल थे. देसी कट्टा लेकर विद्यालय पहुंचे थे. कुछ छात्रों से भीड़ गये थे. एक शिक्षिका के द्वारा पिछले कुछ समय से बच्चों को अनुशासित करने का प्रयास किया जा रहा था. इससे कुछ बच्चे उनसे नाराज हो गये और मंगलवार की सुबह देसी कट्टा लेकर उक्त शिक्षिका को धमकाने के लिए स्कूल पहुंचे थे. थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >