पेट्रोल पंप में काम के दौरान करंट से युवक मरा

पेट्रोल पंप में काम के दौरान करंट से युवक मरा

प्रतिनिधि, बरहरवा थाना क्षेत्र के तेतुलिया के समीप स्थित पेट्रोल पंप में काम कर रहे एक 17 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, हरिजनपाड़ा निवासी मो इमाम (पिता मो काबेर शरीफ) पेट्रोल पंप में मशीन से ड्रिल कर रहा था. अचानक ड्रिल मशीन में करंट आ गया और वह वहीं स्थिर हो गया. अचानक हुई इस घटना से उसके साथ काम कर रहे उसके साथी ने किसी तरह उसे धक्का देकर हटाया, तो वह वहीं गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बरहरवा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अभय चौधरी ने अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो जाने की पुष्टि की. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बरहरवा थाना के पुलिस पदाधिकारी सीएचसी पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं, मामले को लेकर बरहरवा इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा. वहीं, रांगा थाना में पुलिस यूडी केस दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >