बिंदुधाम मंदिर में कलश स्थापना के साथ आज से प्रारंभ होगा चैत्र नवरात्र, तैयारी पूरी
Copied link
सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार इस वर्ष पूरे धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जायेगी
पतना. बरहरवा के विख्यात बिंदुवासिनी मंदिर में आज कलश स्थापना व देवी पूजन के साथ ही चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो जायेगा. बिंदुवासिनी मंदिर में 19 से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्र के दौरान माता के सभी नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जायेगी. इसे लेकर पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया है. 27 मार्च को कन्या पूजन के साथ चैत्र नवरात्र का समापन होगा. वहीं, प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप में शतचंडी महायज्ञ का अनुष्ठान होगा. पंचमी यानी 23 मार्च को स्कंदमाता की पूजा अर्चना, गौ पूजन व अन्य अनुष्ठान के पश्चात बनारस व अन्य स्थानों से आये 21 ब्राह्मणों के द्वारा शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ किया जायेगा. पूजा सह यज्ञ प्रभारी पंडित विक्रम शर्मा ने बताया कि कलश स्थापना के साथ बिंदुवासिनी मंदिर में चैत्र नवरात्र में मां की पूजा अर्चना प्रारंभ होगी. वहीं, पंचमी से पूजा के पश्चात दोपहर में अन्न भोग व संध्या में फल भोग मां को अर्पित की जायेगी, जिसका प्रसाद भक्तों के बीच वितरित किया जायेगा. साथ ही संध्याकालीन महाआरती भी होगी. इधर,बिंदुधाम प्रबंध समिति पतना बरहरवा के कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति नाथ अमन ने बताया कि रामनवमी महोत्सव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. पूरे मंदिर परिसर में पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.
शोभायात्रा में महावीर झंडा के साथ मां का रथ भी करेगा नगर भ्रमण
नवमी के दिन मंदिर परिसर से रामनवमी शोभायात्रा निकाली जायेगी, जिसमें हजारों भक्तगण शामिल होंगे. कमेटी के महासचिव दिनेश कर्मकार ने बताया कि इस वर्ष 27 मार्च को नवमी पूजन, कन्या पूजन व पूर्णाहुति के पश्चात महावीर झंडा के साथ नगर भ्रमण किया जायेगा. तैयारी पूरी कर ली गयी है. सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार इस वर्ष पूरे धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जायेगी. जिसमें झारखंड,
सप्तमी, अष्टमी और नवमी को होती है भीड़
चैत्र नवरात्र को लेकर यूं तो बिंदुवासिनी मंदिर में प्रत्येक दिन श्रद्धालु मां के दर्शन को पहुंचते हैं. लेकिन, सप्तमी अष्टमी व नवमी को यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में होती है. इस अवसर पर मंदिर कमेटी व विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिये पेयजल, भोजन, विश्राम एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है.
एक महीने तक लेगा मेला
रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर की तलहटी में रामनवमी मेले का आयोजन होगा, जहां मनिहारी, खिलौना, चार्ट, खेल-तमाशा जैसे मौत का कुआं, तारामाची, ब्रेक डांस, झूला, चित्रहार, छुक-छुक गाड़ी व अन्य मनोरंजन के साधन आयेंगे. लकड़ी व पत्थर से बनी सामग्रियों की भी दुकानें सजेंगी. मासव्यापी इस मेले को लेकर कमेटी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.