चेकिंग अभियान में वसूला गया 66 हजार का जुर्माना

बरहरवा में रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चला टिकट चेकिंग अभियान

प्रतिनिधि, बरहरवा मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को रेलवे मजिस्ट्रेट राहुल कुमार के नेतृत्व में कैंप कोर्ट सह टिकट जांच अभियान चलाया गया. इसमें आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक हेमंत कुमार मौजूद थे. इस दौरान बरहरवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया गया. महिला कोच, दिव्यांग कोच व लगेज (सामान) के डिब्बों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों की जांच की गयी. इसके अतिरिक्त रेलवे ट्रैक पार करने वाले, अवैध वेंडरिंग करने वाले, स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने, धूम्रपान करने तथा बिना बुकिंग सामान ले जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की गयी. जांच के दौरान आरपीएफ पोस्ट बरहरवा ने 96 मामलों में कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को पकड़ कर जुर्माना वसूला. स्टेशन परिसर में आयोजित कैंप कोर्ट में मजिस्ट्रेट साहिबगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां कुल 21,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया. बिना टिकट यात्रा कर रहे 102 लोगों से 44,720 रुपये का जुर्माना वसूला गया. मजिस्ट्रेट राहुल कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना, ट्रैक पार करने की घटनाओं में कमी लाकर संभावित रेल दुर्घटना को रोकना, अवैध वेंडरिंग पर नियंत्रण स्थापित करना तथा विधि-व्यवस्था बनाये रखना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >