शहर के एलसी रोड स्थित ब्राह्मण छोटी धर्मशाला में आयोजित जदयू की प्रमंडल स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ग्राम, पंचायत, प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने झारखंड में एनडीए की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने पर जोर देते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट प्रभावी रूप से लागू नहीं हो रहा, आदिवासियों की जमीन की खरीद-बिक्री जारी है, पेंशन योजनाओं और आधार कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा तथा भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. साहिबगंज कॉलेज की जमीन पर अस्पताल निर्माण का भी विरोध किया. बैठक में अधिक सदस्य जोड़ने और जनता के कार्य नहीं होने पर आंदोलन करने की बात कही गयी. कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सुनील सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जहां कई लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिन्हा, प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रसाद, जिलाध्यक्ष गोड्डा चंद्रधर सिंह, दुमका नगर अध्यक्ष शशिधर तिवारी, उदय सिंह, हैदर अली, शंकर प्रसाद, राम निवास यादव, गोड्डा जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष महगामा निर्मल दास, जिला प्रवक्ता पाकुड़ अमन भगत, प्रखंड अध्यक्ष हिरणपुर पाकुड़ लालू साह, प्रदेश महासचिव सह साहिबगंज प्रभारी आरके मंडल, प्रदेश महासचिव जमशेदपुर संजय ठाकुर, अरविंद सिंह, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, प्रखंड अध्यक्ष बरहरवा लक्ष्मीकांत कुशवाहा, बरहरवा प्रखंड सचिव प्रेम कुमार, पाकुड़ जिलाध्यक्ष गौतम मंडल, अशोक सिंह, पाकुड़ महिला जिलाध्यक्ष मुनि टुडु, राधा सिंह, धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, संगीता देवी, प्रीति रविदास, लोकेश कुशवाहा, समाजसेवी रामजी ठाकुर, राजेन्द्र सिन्हा, जयराम यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.