लंबित मामलों को शीघ्र निबटायें: डीएसपी

मासिक अपराध गोष्ठी में सभी थाना प्रभारियों व पुलिस निरीक्षकों दी गयी नसीहत साहिबगंज : अनुमंडल स्थित डीएसपी कार्यालय में रविवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता डीएसपी ललन प्रसाद ने की. इस मौके पर डीएसपी ने सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षकों को पुराने सभी मामलों को यथाशीघ्र निबटाने का […]

मासिक अपराध गोष्ठी में सभी थाना प्रभारियों व पुलिस निरीक्षकों दी गयी नसीहत

साहिबगंज : अनुमंडल स्थित डीएसपी कार्यालय में रविवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता डीएसपी ललन प्रसाद ने की. इस मौके पर डीएसपी ने सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षकों को पुराने सभी मामलों को यथाशीघ्र निबटाने का निर्देश दिया. कहा कि यदि लाल वारंटी हो तो खुफिया तंत्र लगा कर उसे जेल भेजें. वहीं स्थानीय लोगों व राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा की गयी
शिकायत के आलोक में उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिस पदाधिकारी या जवान बिना परिवहन एवं खनन पदाधिकारी की उपस्थिति के बगैर वाहनों को नहीं पकड़ेंगे. क्योंकि शिकायत यह है कि पुलिस विभाग अपने स्तर से गिट्टी लदे ट्रकों को पकड़ता है. इसलिये जब तक परिवहन, खनन व आयकर विभाग के पदाधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं रहेंगे, तब तक ऐसे वाहनों को नहीं पकड़ा जायेगा. मौके पर पुलिस निरीक्षक सुनील टोप्नो, नगर थाना प्रभारी आरआर मिंज, विनोद तिर्की, रामानुज वर्मा, विद्याविनोद सिंह, महेंद्र सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >