15 जून तक बहाली नहीं हुई तो हाेगा आंदोलन

बरहरवा : जेटेट सफल अभ्यर्थियों ने रविवार को विवेकानंद स्टेडियम में वीरेंद्र कुमार महतो की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. इसमें सर्वसम्मति से जिला कमेटी गठन का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार महतो, उपाध्यक्ष अनिल कुमार प्रमाणिक, सचिव बटेश्वर साहा, कोषाध्यक्ष रंग बहादुर मधुकर, संगठन मंत्री दयानंद यादव, प्रवक्ता अकबर अली के अलावा सदस्य […]

बरहरवा : जेटेट सफल अभ्यर्थियों ने रविवार को विवेकानंद स्टेडियम में वीरेंद्र कुमार महतो की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. इसमें सर्वसम्मति से जिला कमेटी गठन का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार महतो, उपाध्यक्ष अनिल कुमार प्रमाणिक, सचिव बटेश्वर साहा, कोषाध्यक्ष रंग बहादुर मधुकर, संगठन मंत्री दयानंद यादव, प्रवक्ता अकबर अली के अलावा सदस्य नबीकुल शेख, ओमप्रकाश आर्य, विनोद साहा, मृत्युंजय कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है.

सदस्याें ने कहा कि सरकार 15 जून तक जेटेट के सफल पारा शिक्षकों को सरकारी सहायक शिक्षक पद पर नियुक्त नहीं करती है तो राज्य स्तरीय संघ के निर्देशानुसार उग्र आंदोलन किया जायेगा. मौके पर अमूल्य चंद्र पंडित, राणा चटर्जी, राजकुमार साहा, जयप्रकाश वर्णवाल सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >