प्रभात खबर ने मामले को पुरजोर तरीके से उठाया था
खबर छपने के बाद रेल प्रशासन की पहल
साहिबगंज : साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर लगा वेंडिंग मशीन दो माह से बंद था. इस कारण यात्रियों को पानी की समस्या हो रही थी. प्रभात खबर ने मामले को पुरजोर तरीके से उठाया था. इसके बाद रेल प्रशासन हरकत में आया और पानी की मशीन को चालू किया गया. गौरतलब हो कि यात्रियों को सस्ती दर पर मिनरल वाटर उपलब्ध कराने के लिए स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन लगी है. जिसका उपयोग अब रेल यात्री कर पायेंगे.
