मिहिजाम : नगर के रामनगर इलाके में शनिवार रात अमीर सिंह के घर में घुस कर कुछ लोगों उनके ने मारपीट की. इसमें अमीर सिंह घायल हो गये. वहीं परिवार दूसरे सदस्यों को भी चोट लगी. इस मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साथ ही 50 हजार रुपसे छिनतई करने का भी आरोप लगाया गया है. आवेदन में रामनगर निवासी अमीर सिंह ने उल्लेख किया है कि उसका पड़ोसी राजू विश्वकर्मा से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी.
इसके बाद पड़ोसी राजू विश्वकर्मा ने कानगोई में रह रहे अपने ससुराल वालों को मामले की जानकारी दी. राजू ने अपने रिश्तेदार आकाश पासवान, भिखारी पासवान, अमरजीत विश्वकर्मी, नवीन विश्वकर्मा एवं छोटी विश्वकर्मा के साथ मिलकर घर में हरवे हथियार लेकर पहुंचे. अमीर को मारपीट कर घायल कर दिया. इस क्रम में बीच बचाव करने आयी उसकी पत्नी एवं बच्चे को भी आरोपियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. मारपीट की इस घटना में अमीर सिंह के सिर एवं बाएं हाथ में गहरी चोट लगी है.
आरोपितों ने बीच बचाव करने आए पड़ोसियों को भी नहीं बख्सा. पड़ोसियों को भी मारपीट कर घायल कर दिया. जिसमें पड़ोस की एक बुजुर्ग महिला भी है. मारपीट के बाद आरोपियों ने घर के सामान को बिखेर दिया. इसकी शिकायत अमीर सिंह ने थाना में दर्ज करायी है. थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि देर शाम स्थानीय लोगों की पहल पर दोनों पक्षों ने सुलहनामा कर लिया है.
