जुगाड़ गाड़ी से गिर कर एक घायल

उधवा : राधानगर थना क्षेत्र के बाबूटोला मोड़ के समीप शनिवार को एक तीन पहिया वाहन से गिर जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार राजमहल निवासी रजा पांडे उधवा से राजमहल की ओर एक तीन पहिया वाहन (जुगाड़ गाड़ी) में सवार होकर जा रहा थे. इसी दौरान बाबूटोला […]

उधवा : राधानगर थना क्षेत्र के बाबूटोला मोड़ के समीप शनिवार को एक तीन पहिया वाहन से गिर जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार राजमहल निवासी रजा पांडे उधवा से राजमहल की ओर एक तीन पहिया वाहन (जुगाड़ गाड़ी) में सवार होकर जा रहा थे. इसी दौरान बाबूटोला मोड़ के समीप वे गाड़ी से गिर गये. वाहन चालक गाड़ी लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर राधानगर थाने के संतोष कुमार एवं चुरामन पासवान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. घायल को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >