बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के पतना पंचायत के तेलिपाड़ा दुर्गा मंदिर प्रांगण में दो जून तक होने वाले श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन शुक्रवार को 501 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा दुर्गा मंदिर प्रांगण से निकल कर पतना चौक, मेन रोड, मारवाड़ी पट्टी, स्टेशन चौक, राजमहल रोड, पहाड़ीबाबा चौक, बिंदुधाम रोड, रतनपुर होते हुये कथा स्थल पहुंची.
इधर शुक्रवार को संध्या छह बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कथा वाचक श्री संजय कृष्णाजी महाराज ने किया. इस संबंध में समिति के तारेश चंद्र साह ने बताया कि कथा प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 11 बजे तक व संध्या छह बजे से रात्रि 10 बजे तक दो जून तक चलेगी. इस दौरान समिति की ओर से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिये अलग से व्यवस्था की गयी है. कथा के सफल संचालन में समिति के विक्रम साह, समर साह, लखीचंद्र साह, कमलेश साह, हरेंद्र साह, पवित्रम साह के अलावे अन्य ग्रामीण लगे हुये हैं.
