ग्रामीणों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

बोरियो : विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड के खैरवा पंचायत क्षेत्र के चतरा धोगोड़ा गांव में गुरुवार देर शाम बीडीओ आशीष मंडल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित समस्याओं का निराकरण […]

बोरियो : विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड के खैरवा पंचायत क्षेत्र के चतरा धोगोड़ा गांव में गुरुवार देर शाम बीडीओ आशीष मंडल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया.
इसमें ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया. मनरेगा के तहत कई नयी योजनाओं का चयन उपस्थित प्रधान एवं ग्रामीणों के द्वारा किया गया. इसे शीघ्र चालू करते मानव दिवस सृजन में बढ़ोत्तरी की जा सकेगी. पेंशन एवं मनरेगा मजदूरी भुगतान से संबंधित कुछ शिकायत प्राप्त हुई, जिसे शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया गया.
वहीं ग्राम प्रधान मैसा पहाड़िया को शौचालय निर्माण हेतु लाभुक चयन करने का निर्देश दिया. मौके पर मुखिया रीता मालतो, बीपीओ रजनीश परासर, जेएसएस सुभाष दास, बीएओ सोनाय कुंसर, जेइ अशोक गुप्ता, रोजगार सेविका एग्नेस मुर्मू, उपमुखिया रावण मरांडी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >