साहिबगंज : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को शशांक शेखर गुहा की अध्यक्षता में बंगाली टोला स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. इसमें छत्तीसगढ़ में परिवर्तन रैली से लौट रहे कांग्रेसियों पर नक्सली हमला की निंदा की गयी और मारे गये नेताओं महेद्र कर्मा, नंद कुमार पटेल, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ की मृत आत्माओं की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया.
शोक सभा में सत्य नारायण चौरसिया, जिला प्रमुख मुरलीधर तिवारी, नीलू तिवारी हरेराम ओझा, जयप्रकाश सिंह, अजमत हुसैन, आरिफ खान, मो शहख अली, सुभाष कुमार, नौशाद अंसारी, राजकुमार यादव सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे. छत्तीसगढ़ में शनिवार शाम को परिवर्तन रैली में शामिल कांग्रेसी नेताओं पर हुए नक्सली हमले के खिलाफ जिले के कांग्रेसियों में रोष है.
पूर्व एआइसीसी मेंबर बजरंगी यादव ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पूर्व विस अध्यक्ष आलमगीर आलम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुफक्कर हुसैन, महिला आयोग की पूर्व सदस्य मंजू हेंब्रम, अनुकूल चंद्र मिश्र, चंदु गुहा, हरेराम ओझा, रिजवान सहित दर्जनों ने हमले में मारे गये नेताओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है.
यूथ कांग्रेसियों ने की प्रार्थना
छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमला लोकतंत्र पर हमला है. सभी कांग्रेसी इस घटना से मर्माहत है. यह बातें युवा कांग्रेस नेता अनिल ओझा ने कही. उन्होंने कहा कि नक्सली हमले में जान गंवाने वाले कांग्रेसी नेता के प्रति ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति व उनके परिवार के सदस्यों को ताकत देने की प्रार्थना करते हैं.
