बरहेट में छुछी पंचायत के तिरिल टोला में मशीन से तालाब की खुदाई करने की शिकायत
बगैर जानकारी दिये यह एजेंसी काम कर रहा है.
बरहेट
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छुछी पंचायत के तिरिल टोला में नाबार्ड की ओर से ग्रामीण विकास केंद्र गोड्डा की देख-रेख में तालाब के खुदाई कार्य में जेसीबी की मदद की शिकायत ग्रामीणों ने सीजीएम से की है. ग्रामीणों ने बताया कि छुछी पंचायत के तिरिल टोला में नाबार्ड की ओर से जल संरक्षण के तहत कार्य करना है. इसकी जिम्मेदारी ग्रामीण विकास केंद्र गोड्डा को दी गयी है. योजना के तहत तालाब खुदाई, चेकडैम निर्माण, मेड बंदी, वृक्षारोपण सहित अन्य कार्य किया जाना है. इसके तहत तिरिल टोला में कांजी मुर्मू, मदन मुर्मू और बदलू मुर्मू के जमीन पर तालाब 100×100×10 का तालाब का निर्माण होना है. जहां मजदूरों द्वारा तालाबों की खुदाई करानी है. लेकिन, एजेंसी जेसीबी से खुदाई करा रही है, जो नाबार्ड नियमों के विरुद्ध है. ग्रामीणों ने रांची सीजीएम से जांच की मांग की है. इधर, लाभुक कांजी मुर्मू, मदन मुर्मू, बदलू मुर्मू व अन्य ने बताया कि योजना को लेकर समिति बनायी गयी है. लेकिन, समिति को बगैर जानकारी दिये यह एजेंसी काम कर रहा है.
कहते हैं नाबार्ड डीडीएम
नाबार्ड के डीडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि तालाब खुदाई में जेसीबी का प्रयोग नहीं करना है. अगर जेसीबी से काम किया गया है तो इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.