जानलेवा हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

नगर थाना पुलिस ने किया जमालपुर से गिरफ्तार साहिबगंज : नगर थाना कांड संख्या 1/16 धारा 341,323,326,307/34 भावदि के आरोपी रविश कुमार उर्फ रविश आनंद को नगर थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर अनवर अली ने सोमवार को जमालपुर बिहार से गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार चैती दुर्गा सकरोगढ़ निवासी अशोक गुप्ता के पुत्र अमन […]

नगर थाना पुलिस ने किया जमालपुर से गिरफ्तार

साहिबगंज : नगर थाना कांड संख्या 1/16 धारा 341,323,326,307/34 भावदि के आरोपी रविश कुमार उर्फ रविश आनंद को नगर थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर अनवर अली ने सोमवार को जमालपुर बिहार से गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार चैती दुर्गा सकरोगढ़ निवासी अशोक गुप्ता के पुत्र अमन कुमार गुप्ता को रविशकुमार ने चाकू से मार कर जानलेवा हमला कर फरार हो गया था. घायल युवक अस्पताल मे होश आने के बाद नगर थाना को बयान दिया था. इस संबंध में थाना प्रभारी राधिका रमन मिंज ने बताया कि हमलावर रविश कुमार एक वर्ष से फरार चल रहा था. इस मामला अनुसंधान पुअनि अनवर अली को सौंपने पर उन्होंने अपनी खूफिया तंत्र के सहयोग से उक्त आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है. जिसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >