शौचालय निर्माण नहीं कराने वालों पर होगी प्राथमिकी

18 लाभुकों को नोटिस जारी 15 मार्च नपं क्षेत्र को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य राजमहल : स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र को 15 मार्च तक ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य है. नगर पंचायत क्षेत्र में शौचालय निर्माण के लिए दी गयी प्रोत्साहन राशि के बावजूद शौचालय निर्माण नहीं करने वाले […]

18 लाभुकों को नोटिस जारी

15 मार्च नपं क्षेत्र को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य
राजमहल : स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र को 15 मार्च तक ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य है. नगर पंचायत क्षेत्र में शौचालय निर्माण के लिए दी गयी प्रोत्साहन राशि के बावजूद शौचालय निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. यह बातें रविवार को राज्य शहर विकास विभाग अभिकरण नगर विकास एवं आवास विभाग के
विशेषज्ञ रविशंकर सिन्हा ने नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक से 12 तक शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान कही. कहा कि 18 लाभुकों को नोटिस किया गया है. जो सरकारी राशि मिलने के बावजूद शौचालय का निर्माण नहीं किया है. वैसे लाभुकों को एक सप्ताह के अंदर निर्माण करने का निर्देश दिया गया है अन्यथा विभाग द्वारा प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >