कोयला लदा तीन ट्रक जब्त छानबीन में जुटी पुलिस

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के इंगलिश नासघाट के समीप बुधवार को रजमहल पुलिस इंस्पेक्टर सूरज उरांव ने छापेमारी कर कोयला लाद तीन ट्रक जब्त किया है. ट्रक संख्या जेएच 02 एके 9505, एनएल 01 के 4288 व जेएच 02 एई 1522 इंगलिश नासघाट पुल से पियारपुर की ओर जा रहा था. राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर […]

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के इंगलिश नासघाट के समीप बुधवार को रजमहल पुलिस इंस्पेक्टर सूरज उरांव ने छापेमारी कर कोयला लाद तीन ट्रक जब्त किया है. ट्रक संख्या जेएच 02 एके 9505, एनएल 01 के 4288 व जेएच 02 एई 1522 इंगलिश नासघाट पुल से पियारपुर की ओर जा रहा था. राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर ने ओवरलोडेड तीनों ट्रक को जब्त कर राधानगर थाना को सुपुर्द कर दिया. इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों ट्रकों में लोड कोयले की कागजात की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त