कार्यक्रम . भोगनाडीह में आदिवासी नेताओं ने कहा
बरहेट : लौ वीर वैसी के रामकृष्ण सोरेन, जोसेफ सोरेन, प्रेमचंद मुर्मू, जेम्स मरांडी, सुशील मरांडी, सतीश सोरेन, मंडल मुर्मू, झारखंड दिसोम पार्टी के सालखन मुर्मू व उनके समर्थकों ने वीर शहीद सिद्धो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. वंशज परिवार के मुखिया बिटिया हेंब्रम से मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत हुए. सालखन मुर्मू ने परिजनों से मुलाकात करते हुए कहा कि सरकार परिजनों को मदद के नाम पर छलने का काम कर रही है. अगर सरकार को परिजन की चिंता होती तो आज परिजन की आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होती.
भोगनाडीह में जुटे थे पूरे संताल परगना से हजारों आिदवासी
मोटरसाइकिल रैली निकालकर किया जागरूक
झारखंड दिसोम पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर एसपीटी व सीएनटी एक्ट में सरकार द्वारा किया गया बदलाव की जानकारी देते हुए लोगों को बताया कि सरकार हमलोगों को छलने का काम करती है. अगर सरकार अपना फैसला जल्द वापस नहीं लेती है तो झारखंड में एक और हूल की क्रांति भोगनाडीह से शुरू होगी.
