नहीं बन पाया जाति व आवासीय प्रमाण-पत्र
साहिबगंज : सदर प्रखंड में मंगलवार को जाति, आय निवास प्रमाण-पत्र बनाने के लिए छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी. पंरतु भीड़ देख प्रज्ञा केंद्र संचालक ने केंद्र में ताला लगाकर फरार हो गया. मौके पर उपस्थित सुनीता कुमारी, मो सरफराज आलम, पीयूष कुमार, रंजना कुमारी समेत कई छात्र-छात्राओं ने प्रज्ञा केंद्र संचालक पर मनमानी करने का आरोप लगाया. छात्रों ने बताया कि पिछले दिनों भी संचालक द्वारा मनमानी की जा रही थी. इसी क्रम में स्थानीय विधायक पहुंच कर संचालक को चेतावनी दी. बीडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. तत्काल प्रमाण-पत्र निर्गत करने के वैकल्पित व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है.
