मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या 182/16 धारा 341, 323, 504, 307, 387/34 के तहत जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने छापामारी कर अधिवक्ता कुलेन्दु प्रसाद व चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी सह पुलिस निरिक्षक सुनील टोप्नो ने बताया कि पटनियां टोला गुल्ली भट्ठा निवासी चिरंजीव मजुमदार ने अपने ससुर […]

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या 182/16 धारा 341, 323, 504, 307, 387/34 के तहत जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने छापामारी कर अधिवक्ता कुलेन्दु प्रसाद व चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी सह पुलिस निरिक्षक सुनील टोप्नो ने बताया कि पटनियां टोला गुल्ली भट्ठा निवासी चिरंजीव मजुमदार ने अपने ससुर व साढू पर मारपीट करने का आरोप लगाया था. जिसको लेकर रविवार को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >