साइन लैंगवेज के प्रशिक्षण में 45 प्रतिशत प्रशिक्षु शिक्षक नदारद

साहिबगंज : सदर प्रखंड संसाधन केंद्र में चल रही समावेशी शिक्षा अंतर्गत साइन लैंगवेज का पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मात्र 55 प्रतिशत प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं. जबकि 45 प्रतिशत नदारद थे. प्रशिक्षकों ने बताया कि सदर प्रखंड के 30 व मंडरो प्रखंड के 20 चयनित शिक्षकों व शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण में […]

साहिबगंज : सदर प्रखंड संसाधन केंद्र में चल रही समावेशी शिक्षा अंतर्गत साइन लैंगवेज का पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मात्र 55 प्रतिशत प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं. जबकि 45 प्रतिशत नदारद थे. प्रशिक्षकों ने बताया कि सदर प्रखंड के 30 व मंडरो प्रखंड के 20 चयनित शिक्षकों व शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण में भाग लेना था लेकिन सभी उपस्थित नहीं हो पा रही है. दूसरे दिन प्रशिक्षक मृत्युंजय कुमार, सुमन कुमार व शामु मुर्मू द्वारा प्रशिक्षुओं को मूक बधिर बच्चों का साइन लेग्वेज में पढ़ाने व उनको शिक्षित करने की जानकारी विस्तारपूर्वक दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >