गैरेज में आग से बोलेरो व बाइक राख

गैरेज जली बोलेरो व बाइक. गुरुवार अहले सुबह अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम केरोसिन छिड़क लगायी गयी आग, बीयर की बोतल भी बरामद साहिबगंज : नगर थाना के नवभारत सिनेमा के मुख्य गेट स्थित शिव कुमार के गैरेज में रखी बोलेरो व बाइक में आग अज्ञात लोगों ने गुरुवार अहले सुबह तीन बजे […]

गैरेज जली बोलेरो व बाइक.

गुरुवार अहले सुबह अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम
केरोसिन छिड़क लगायी गयी आग, बीयर की बोतल भी बरामद
साहिबगंज : नगर थाना के नवभारत सिनेमा के मुख्य गेट स्थित शिव कुमार के गैरेज में रखी बोलेरो व बाइक में आग अज्ञात लोगों ने गुरुवार अहले सुबह तीन बजे आग लगा दी. इससे बोलेरो (जेएच 04 एफ5075) व बाइक (डब्लूबी 66सी 2372) जलकर राख हो गयी. नगर थाना में दिये आवेदन में शिव कुमार व उनके परिजन ने बताया कि सुबह तीन बजे गैरेज के बाहर धुआं उठते देखा गया. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. आग पर काबू पाया गया. पर सब कुछ जल कर राख हो गया. मौके पर बीयर की बोतल बरामद की गयी है. केरोसिन छिड़क आग लगायी गयी है. थाना प्रभारी आरआर मिंज ने बताया कि पुलिस मामने की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >