जलती दुकान के समक्ष जुटी भीड़.
राजमहल : थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया में सोमवार की अहले सुबह आग लगने से एक कपड़े की दुकान जलकर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार फुलवरिया इदगाह के समीप मो हाजी नौशद अली मार्केट में आग लगने से वसिम शेख के कपड़े की दुकान जलकर राख हो गयी. आग लगने की खबर अहले सुबह बगल के टेलर दुकान में सो रहे मुन्ना खान ने दुकान से धुआं निकलता देख दुकान मालिक को दी. दुकान मालिक मौके पर पहुंच कर देखा तो दुकान में रखे सारा समान जलकर राख हो गये.
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह पहुंचकर मामले कि छानबीन में जुटे रही है. वहीं दुकानदार मालिक ने थाना पुलिस को बताया कि दुकान में रखे 10 हजार रुपये नकद व लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गये.
