दुष्कर्म पीड़िता ने लगायी सुरक्षा की गुहार

बोरियो/साहिबगंज : बोरियो थाना कांड संख्या 197/16 की दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी पी मुरूगन को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. आवेदन में उल्लेख किया है कि आरोपित रसुलपुर दहला निवासी मिथिलेश कुमार गुप्ता, पटनिया टोला निवासी संजय कुमार गुप्ता पटनिया टोला, मिथुन कुमार सिन्हा मुकदमा नहीं उठाने पर पीड़िता एवं उनके जीजा गोवर्धन […]

बोरियो/साहिबगंज : बोरियो थाना कांड संख्या 197/16 की दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी पी मुरूगन को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. आवेदन में उल्लेख किया है कि आरोपित रसुलपुर दहला निवासी मिथिलेश कुमार गुप्ता, पटनिया टोला निवासी संजय कुमार गुप्ता पटनिया टोला, मिथुन कुमार सिन्हा मुकदमा नहीं उठाने पर पीड़िता एवं उनके जीजा गोवर्धन दास को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं. एसपी से सुरक्षा की गुहार लगायी है. बता दें गोड्डा जिला के पकसो गांव की पीड़िता ने तीन दिसंबर को दुष्कर्म मामले में तीनों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, एसपी पी मुरूगन ने हर संभव सहायता करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >