साहिबगंज : शहर को कैशलेस बनाने को लेकर जिला प्रशासन ने मुहिम चला रखी है. इसी क्रम में रविवार को नगर परिषद क्षेत्र में पदाधिकारियों की अलग-अलग टीम शहर में घूम घूमकर जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान दुकानदारों से चौक बाजार में डीपीआरओ प्रभात शंकर, डॉ रंजीत सिंह, संजय दिवान व अन्य सदस्यों ने कपड़ा दुकान व अन्य दुकानदारों से मिलकर कैशलेस के तहत कार्य करने की बात कही. स्वाइप व मोबाइल से पैसे लेनदेन की बारे में जानकारी दी. टीम के साथ तकनीकी विशेषज्ञ भी साथ थे. किन-किन विधि से पैसे का लेनदेन बिना कैश का किया जा सकता है. इसके लिये स्वाइप मशीन, पेटीएम, एसबीआइ बड्डी, एटीएम, डेविड कार्ड सहित इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन की जानकारी दी गयी.
स्वाइप व मोबाइल से पैसे लेनदेन की बारे में जानकारी दी
साहिबगंज : शहर को कैशलेस बनाने को लेकर जिला प्रशासन ने मुहिम चला रखी है. इसी क्रम में रविवार को नगर परिषद क्षेत्र में पदाधिकारियों की अलग-अलग टीम शहर में घूम घूमकर जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान दुकानदारों से चौक बाजार में डीपीआरओ प्रभात शंकर, डॉ रंजीत सिंह, संजय दिवान व अन्य सदस्यों ने कपड़ा […]

इन क्षेत्रों में चला जागरुकता अभियान
शहर को 11 जोन में बांटा गया है. जोन संख्या एक में विकास भवन रोड से पुलिस लाइन व साक्षरता मोड़, जोन दो में पूर्वी फाटक, पोखरिया टाउन हॉल, रेलवे पुल, चैती दुर्गा व कॉलेज रोड शामिल है. जोन तीन में एनएच 80 रेलवे स्टेशन, ग्रीन होटल, घाट रोड, जोन पांच में बाटा रोड से महाराजा चाट भंडार तक, जोन छह में सब्जी मार्केट, बादशाह मोड़ व एलसी रोड शामिल है. जोन सात में स्टेट बैंक से गुड़ बाजार, जोन आठ में गांधी रोड से होटल कलिंगा होते हुए स्टेट बैंक, जोन नौ में बघुआ कुआं से सूर्या नर्सिंग होम होते हुए बड़ी गद्दी तक, जोन 10 में बड़ी गद्दी से गोपालपुर होते हुए एनएच तालबन्ना तक का क्षेत्र शामिल है. जबकि एक टीम मुवेबुल होगी, जो घूम-घूम कर टेक्नीकल टीम के साथ सभी टीमों से संपर्क स्थापित होगी.
टीम में शामिल पदाधिकारी
जागरुकता टीम में डीडीसी राजकुमार, एसी अनमोल सिंह, डीडबलूओ उत्तम कुमार भगत, आइटीडीए निदेशक बबलू मुर्मू, पंचायती राज पदाधिकारी अजीत सिंह, डीपीओ रामनिवास सिंह, भूमि उपसमाहर्ता अमित प्रकाश, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा ललन रजक, डीएसइ जयगोविंद सिंह, एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता वैद्यनाथ दास, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुकेंद्र सिंह, जीएम उद्योग विभाग, जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत कुमार, साहिबगंज सीओ, बीडीओ व कार्यपालक दंडाधिकारी के अलावा कई पदाधिकारी उपस्थित थे.