मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराते जिला खनन पदाधिकारी.
मंडरो : मिर्जाचौकी में बिना परिवहन चालान के ओवर लोड पकडे गये ट्रकों पर मंगलवार को जिला खनन पदाधिकारी फेंकू राम के बयान पर मिर्जाचौकी थाना में ट्रक संख्या बीआर 06जीए 2639, डब्लूबी 25बी 7846, बीआर 11जीए 2856, बीआर 01जीसी 8129, जेएच 09के 6297, बीआर 06जीए 3147, बीआर 06जजी 9422 पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने बताया कि जब्त सभी ट्रकों पर झारखंड लघु खनिज समुनुदान अधिनियम नियमावली 2004 के नियम 54 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
जिला खनन पदाधिकारी के बयान पर हुई प्राथमिकी
