सोना संताल समाज समिति व मांझी परगना सरदार संघ ने किया आह्वान
जनसंपर्क अभियान चला कर मांगा जनसमर्थन
बोरियो : सोना संताल समाज समिति व मांझी परगना सरदार संघ के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को वीरेंद्र मुर्मू के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय के दामिन डाक बंगला परिसर से शराबबंदी को लेकर पूरे बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया. नेतृत्व कर रहे वीरेंद्र मुर्मू ने बताया कि शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों से जनसंपर्क किया जा रहा है. छह दिसंबर को बोरियो हाट में शराबबंदी के लिए आंदोलन किया जायेगा. शराबबंदी से क्षेत्र में हो रही चोरी,
छिनतई, मारपीट सहित अन्य वारदातों पर पूर्ण रूपेण अंकुश लगेगा. जिसे लेकर युवाआें के समर्थन की आवश्यकता है. आदिवासी समुदाय बढ़-चढ़ कर आंदोलन में भाग लेकर क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का कार्य करेंगे. मौके पर जिप सदस्य वरण किस्कू, ताला हांसदा, सिधराय टुडू, पकु टुडू, तेरेसा मुर्मू, तालु मुर्मू, प्रेमनाथ मुर्मू, प्रबोध हांसदा सहित अन्य उपस्थित थे.
