जीआरपी थाना में इंस्पेक्टर ने किया मासिक अपराध गोष्ठी

अपराध गोष्ठी के दौरान इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी. बरहरवा : बरहरवा जीआरपी थाना परिसर में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक रामाकांत राम ने किया. बैठक में पाकुड़-बरहरवा-साहेबगंज रेलखंड में अपराध कंट्रोल व यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर चर्चा की गयी. इंस्पेक्टर श्री राम ने बताया […]

अपराध गोष्ठी के दौरान इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी.

बरहरवा : बरहरवा जीआरपी थाना परिसर में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक रामाकांत राम ने किया. बैठक में पाकुड़-बरहरवा-साहेबगंज रेलखंड में अपराध कंट्रोल व यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर चर्चा की गयी. इंस्पेक्टर श्री राम ने बताया कि इन रेलखंडों से गुजरने वाली लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनों में नियमित स्कॉट करने का निर्देश पाकुड़ एवं बरहरवा थाना प्रभारी को दिया गया है.
कहा :
रेलवे परिसर में जो भी संदिग्ध नजर आये उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करें. अपराध से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. मौके पर बरहरवा थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी, पाकुड़ थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >