विरोध प्रदर्शन . घायल अमन सागर की मौत पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश
बोरियो : बोलेरो के धक्के से घायल तीन वर्षीय अमन सागर के मौत के बाद आक्रोशित ग्रामिणों ने गुरुवार को तेलो गांव में सड़क पर शव रख कर बोरियो-बरहेट मार्ग को सुबह 5:00 बजे से जाम कर दिया. ग्रामीण का कहना है कि जब तक पुलिस उक्त बोलेरो मालिक को गिरफ्तार नहीं करती तब तक सड़क जाम रहेगा. मंगलवार की सुबह सड़क किनारे खड़े तीन वर्षीय अमन सागर को बोरियो की ओर तेज रफ्तार से आ रहे बोलेरो ने धक्का मार दिया. जिससे अमर गंभीर रूप से घायल हो गया था.
डाॅक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया. इसके बाद मृतक को पोस्टमार्टम कि लिये आसनसोल बंगाल अस्पताल में कराया गया और शव को बुधवार को देर शाम बोरियो थाना ले आयी और मुआवजे व गाड़ी मालिक के गिरफ्तारी को लेकर चर्चा हुई.
हालांकि बोलेरो मालिक की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार की देर रात बोरियो थाना के एएसआइ मनोज सिंह दल-बल के साथ बोआरीजोर पुलिस की मदद से बोलेरो मालिक के मेगी स्थित घर पर काफी तलाशी ली गयी. लेकिन पुलिस की आने की सूचना मिलने पर वाहन मालिक फरार हो गया. जिससे पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव को रख जाम कर दिया.
ग्रामीणों की बीडीओ से वार्ता विफल
बीडीओ आशीष मंडल ने जाम हटाने को लेकर ग्रामीणों से की गयी वार्ता असफल रही. लोग किसी भी कीमत पर पदाधिकारी से आश्वासन नहीं लेना चाह रहे थे. ग्रामीण अपने बातों पर अडिग थे. तुरंत कार्रवाई हो तब ही जाम हटाया जायेगा. तेलो पंचायत की मुखिया लुकस हांसदा, दक्षीणी भाग जिप सदस्य वरण किस्कू, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रमादित्य सेन के हस्तक्षेप ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर 10 बजे जाम हटाया.
बीडीओ ने की आर्थिक मदद : बीडीओ आशीष मंडल ने जाम हटाने के पश्चात मृतक के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देते हुए कहा कि उक्त बोलेरो मालिक पर हर हाल मे कानूनी कार्रवाई होगी.
मुआवजे की मांग पर अड़े रहे लोग, जनप्रतिनिधियों ने समझा-बुझाकर हटाया जाम
बच्चे के शव को लेकर सड़क जाम करते लोग व रोते बिलखते परिजन.
जाम की सूचना मिलते ही पहुंचे पदाधिकारी व पुलिस
सड़क जाम की सूचना पर बोरियो बीडीओ आशीष मंडल, सीओ प्रतिभा कुमारी, थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी अपने दल-बल के साथ जाम स्थल तेलो गांव पहुंच कर ग्रामीणों को जाम हटाने को लेकर काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीणों ने कहा जब तक बोलेरो मालिक को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती, सड़क जाम रहेगा.
जाम में घंटों फंसे मस्तराम मीणा
बोरियो-बरहेट सड़क जाम के दाैरान बोरियो हाेते हुए दुमका जा रहे पूर्व डीसी सह पथ सचिव व मस्तराम मीणा घंटों जाम में फंसे रहें. वहीं से दर्जनों वाहनों की कतार लग गयी व यात्री व राहगीर फंसे रहे.
सीओ से लिपटकर रोने लगे परिजन
सीओ प्रतिमा कुमारी महिलाओं को जाम हटाने को लेकर वार्ता कर रही थी. तभी एकाएक मृतक अमन की दादी निर्मला देवी सहित दर्जनों महिला सीओ प्रतिमा कुमारी से लिपट कर फूट-फूट कर रोने लगी. उन्होंने बोलेरो मालिक को जेल भेजने की मांग की है.
बोलेरो मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया सड़क जाम
जाम में फंसा पूर्व डीसी मस्तराम मीणा का काफिला
तेलो गांव में सड़क पर शव को रख किया बोरियो बरहेट मार्ग अवरुद्ध
सुबह छह बजे लगाया जाम, 10 बजे छूटा
ग्रामीणों ने बीडीओ के ऑफर को नकारा, जनप्रतिनिधि व समाजिक कार्यकर्ताओं की सुनी
