साहिबगंज पुलिस जुड़ेगी कैशलेस सिस्टम से

साहिबगंज : देशभर में चल रही नोटबंदी के बाद कैशलेस इकनॉमी की ओर बढ़ रही व्यवस्था से साहिबगंज पुलिस बल भी जुड़ेगी. बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक पी मुरूगन पुलिस कर्मी को क्रेडिट कार्ड, डेविड कार्ड, रूपे एवं अन्य ऑनलाइन कैश ट्रांजक्शन की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इससे पुलिस कर्मी को […]

साहिबगंज : देशभर में चल रही नोटबंदी के बाद कैशलेस इकनॉमी की ओर बढ़ रही व्यवस्था से साहिबगंज पुलिस बल भी जुड़ेगी. बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक पी मुरूगन पुलिस कर्मी को क्रेडिट कार्ड, डेविड कार्ड, रूपे एवं अन्य ऑनलाइन कैश ट्रांजक्शन की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इससे पुलिस कर्मी को कहीं किसी चीज की दिक्कत नहीं होगी. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पी मुरूगन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस बल को कैशलेस इकनॉमी की विशेषता की जानकारी दी जा रही है. उनका लक्ष्य जल्द से जल्द पुलिसकर्मी को कैशलेस व्यवस्था से जोड़ दिया जायेगा. इस अवसर पर कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >