साहिबगंज : मिर्जाचौकी थाना पुलिस पर 16वर्षीय नाबालिग ने जबरन घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर की रात बड़तल्ला की उक्त नाबालिग के घर में बिना महिला पुलिस के मिर्जाचौकी थाना पुलिस घुस गयी. आरोप है कि एक अज्ञात मोटा पुलिसकर्मी, जिसे देख वह पहचानने का दावा कर रही है, ने उसे जबरन घर से बाहर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया. मंगलवार दोपहर पीड़िता ने अपनी मां व चाची के साथ आकर साहिबगंज एसीजेएम सह झालसा सचिव
नाबालिग ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, डीएसपी करेंगे जांच
साहिबगंज : मिर्जाचौकी थाना पुलिस पर 16वर्षीय नाबालिग ने जबरन घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर की रात बड़तल्ला की उक्त नाबालिग के घर में बिना महिला पुलिस के मिर्जाचौकी थाना पुलिस घुस गयी. आरोप है कि एक अज्ञात मोटा पुलिसकर्मी, जिसे देख वह पहचानने […]

नाबालिग ने पुलिसकर्मी…
एसएन सिकदर के पास शिकायत दर्ज करायी. एसीजेएम ने एसपी पी मुरूगन को जांच कर अभियुक्तों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया. नाबालिग को मेडिकल जांच के लिये सदर अस्पताल भिजवाया गया. सदर डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद व नगर थाना सह एसटी-एससी थाना प्रभारी राधिका रमन मिंज ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया.
नाबालिग ने एसीजेएम के समक्ष बताया कि उसके चाचा बुलु हेम्ब्रम पर मारपीट का आरोप लगा है. उसी को पकड़ने के लिये पुलिस आयी. चाचा बुलु हेम्ब्रम के साथ सोये अवस्था में मारपीट करने लगे. इसका विरोध जब घर की अन्य महिलाएं मरांग बिट्टी, पकु सोरेन, ताला मय सोरेन आदि ने किया तो उन सबों के साथ भी मिर्जाचौकी की पुलिस ने मारपीट व छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. नाबालिग लड़की जब शोर मचाने लगी तो आरोप है कि उक्त मोटा पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की और घर के बाहर धान के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गयी और किसी तरह अपने घर पहुंची. घटना को अंजाम देकर सभी पुलिस कर्मी वहां से निकल गये.
क्या कहते हैं डीएसपी
सदर डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
मिर्जाचौकी थाना प्रभारी ब्रहमदेव चौधरी ने कहा कि अहले सुबह पुअनि अनुज कुमार सिंह, सअनि विजय सिंह, रामनारायणपाल उपाध्याय व पुलिस बल के साथ वहां पर गये थे. कांड संख्या 73/16 में अपनी पत्नी के साथ मारपीट व अन्य घटना के आरोपी बलुु हेम्ब्रम को पुलिस ने जब पकड़ा तो गांव के कुछ लोग तथा उनके परिजन के अलावे एक अन्य महिला उसे जबरन गाड़ी से उतारने लगी. विरोध करने पर हो-हल्ला मचाने लगा. पुलिस किसी तरह उक्त युवक को पकड़कर थाना लायी. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. उक्त युवती द्वारा जो भी आरोप दुष्कर्म का लगाया गया है, वह बेबुनियाद है.
अभियुक्त को पकड़ने गयी थी मिर्जाचौकी थाना पुलिस की टीम
मामले की जांच करते डीएसपी व इंस्पेक्टर व इनसेट में पीड़िता.