लाखों का धान जलकर राख खलिहान में लगी आग

खलिहान लगी आग को बुझाते ग्रामीण. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी, बुझाई आग साहिबगंज : बोरियो प्रखंड के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तौफिर पंचायत का छोटा तेतरिया गांव में सोमवार शाम पांच बजे 40 बीघा खेत का धान जलकर राख हो गया. इस संबंध में घटना स्थल पर मौजूद वार्ड सदस्य गुड़िया देवी ने […]

खलिहान लगी आग को बुझाते ग्रामीण.

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी, बुझाई आग
साहिबगंज : बोरियो प्रखंड के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तौफिर पंचायत का छोटा तेतरिया गांव में सोमवार शाम पांच बजे 40 बीघा खेत का धान जलकर राख हो गया. इस संबंध में घटना स्थल पर मौजूद वार्ड सदस्य गुड़िया देवी ने बताया कि खलिहान प्रधान शहदेव उरांव का है. जो लगभग 40 बीघा की खेत से काट कर धान को खलिहान में रखा था. आग कैसे लगी पता नहीं चला. आग इतनी तेजी से जली कि लोगों को कुछ समझ में नहीं आया.
देखते ही देखते पूरा खलिहान व खेत जलकर राख हो गया. मौके पर शहदेव उरांव के परिवार की ममहिला दुलारी देवी ने भीषण आग देख महिला मूर्छित हो गयी. महिला को पानी पिला कर समझाया. महिला दुलारी देवी ने बतायी कि प्रधान जी घर पर नहीं है. किसी काम से बाजार गया है. अब हम लोग का क्या होगा.
वहीं आग लगते ही गांव सभी लोगों ने बाल्टी से पानी का छिड़काव किया. जिसे आग पर काबू पाया गया. पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेश दास ने दमकल को सूचना दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन पदाधिकारी उत्तम महतो मौके पर दमकल लेकर पहुंचे. और बुझ रही आग को पूर्ण रूपेण बुझाया. इधर बाजार से लौटने के बाद शहदेव उरांव व उनके पत्नी सहित परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. कड़ी मेहनत व कर्ज लेकर धान बोया था. और एक ही झटके में सब समाप्त हो गया. वहीं पूर्व पंसस नरेश दास ने प्रशासन से पीड़ितों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >