डीएफओ कार्यालय का किया घेराव

रास्ता बंद कराने पर ग्रामीणों में उबाल डीएफओ कार्यालय का घेराव करते ग्रामीण. साहिबगंज : तालझारी प्रखंड के मालीटोक के दर्जनों पहाड़िया समुदाय के ग्रामीणों ने शनिवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया. पिछले दिनों वन विभाग क्षेत्र एरिया में विभाग ने रास्ता को बंद कर दिया था. इसी के विरोध में मालीटोक […]

रास्ता बंद कराने पर ग्रामीणों में उबाल

डीएफओ कार्यालय का घेराव करते ग्रामीण.
साहिबगंज : तालझारी प्रखंड के मालीटोक के दर्जनों पहाड़िया समुदाय के ग्रामीणों ने शनिवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया. पिछले दिनों वन विभाग क्षेत्र एरिया में विभाग ने रास्ता को बंद कर दिया था.
इसी के विरोध में मालीटोक के प्रधान मैनू पहाड़िया, बालके पहाड़िया, सजला पहाड़िया, गगरू पहाड़िया, विकास पहाड़िया, सूरजा पहाड़िया, मेसी पहाड़िन, लक्खी पहाड़िन, सोनुतु पहाड़िन, सोबानी पहाड़िया, भीमी पहाड़िन ने डीएफओ को आवेदन देकर बंद किये रास्ते को चालू करने की बात कही. दिये आवेदन में ग्रामीणों ने कहा कि इस रास्ते से मालीटोक, पतनीबोना,
गदाईटोंगी पत्थर चपरी, चाल पहाड़, पकतुरी बरमसिया गांव का रास्ता है जो मेन रोड एनएच 80 से मिलता रास्ता बंद करने ग्रामीण को आने जाने में साथ साथ ममता वाहन, रोगी को काफी परेशानी होगी. इस संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी को पुन: रास्ता चालू करने का अनुरोध किया है.
क्या कहते हैं डीएफओ
जो रास्ता बंद कराया गया है वहां से लाखों रुपये का अवैध खनन व लकड़ी धंधा होता है. इसी कारण रास्ता बंद किया गया. ग्रामीण के अनुरोध पर रास्ता खोला जायेगा. परंतु वे रिक्स लें कि एक भी अवैध ट्रक चलनेे नहीं देंगे. यदि चलता है तो प्रशासन को जानकारी देंगे.
मनीष तिवारी, डीएफओ, साहिबगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >