राधानगर से कथित बंगलादेशी युवक गिरफ्तार

पुलिस कर रही पूछताछ उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के फुटानीबाजार के समीप से ग्रामीणों ने शनिवार को एक कथित बंगलादेशी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. जानकारी के अनुसार दक्षिण बेगमगंज के भीखू शेख के घर में उक्त कथित बंगलादेशी जाफर अली बीते डेढ़ वर्षों से रह रहा था. जाफर […]

पुलिस कर रही पूछताछ

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के फुटानीबाजार के समीप से ग्रामीणों ने शनिवार को एक कथित बंगलादेशी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. जानकारी के अनुसार दक्षिण बेगमगंज के भीखू शेख के घर में उक्त कथित बंगलादेशी जाफर अली बीते डेढ़ वर्षों से रह रहा था. जाफर ने भीखू शेख की बेटी से शादी भी कर ली है. वह घर जमाई के रूप में अपने ससुराल में रह रहा था. पुलिस कथित बंगलादेशी जाफर अली से लंबी पूछताछ कर रही है. फिलहाल जाफर के पास से भारतीय होने का अभी तक कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला है.
सूत्रों के अनुसार उक्त युवक अभी तक अपना प्रमाण पत्र के रूप में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाया है. हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है. पुरे मामले में पुलिस पुरी तरह गंभीर है. और कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. इधर ग्रामीणों का कहना है कि उक्त युवक बंगलादेश का है. वहीं अवैध रूप से यहां निवास कर रहा था. जिसे शनिवार को ग्रामीणों ने शक के आधार पर उक्त युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >