आंदोलन . सरकार के विरोध में विपक्ष एकजुट
संशोधन का प्रस्ताव पास कराकर सरकार आदिवासियों की जमीन हड़पना चाह रही है
साहिबगंज : शहर के मछुआ सोसाइटी में सीएनटी व एसपीटी एक्ट के पास किये जाने के विरोध में संयुक्त विपक्ष ने 25 नवंबर को झारखंड बंद करने का निर्णय लिया है. बैठक की अध्यक्षता झाविमो के वरीय सदस्य राजीव चौधरी ने की. उन्होंने कहा कि संशोधन का प्रस्ताव पास कराकर सरकार आदिवासियों की जमीन हड़पना चाह रही है. इसके विरोध में सड़क से संसद तक आंदोन किया जायेगा. मौके झामुमो जिला अध्यक्ष नुरूल इस्लाम, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सरफराज आलम, मनोज तांती,
कपिलदेव दास, मुखलेशुर रहमान, झाविमो के बाबूराम मुर्मू, राजीव चौधरी , साहिद इकबाल, कुंदन साह, हसमत तबरेज, अनिल यादव, चंदन चौधरी, जदयू के मंसूर सुनील सिंन्हा, मुंतसीर, राजद के राजकिशोर यादव, मुन्ना यादव, राजेश यादव, श्याम सुंदर पोद्दार आदि उपस्थित थे.
संयुक्त विपक्ष ने 25 नवंबर को झारखंड बंद करने का किया एलान
बैठक में शामिल विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता.
