बरहरवा में भी भाजपाइयों ने जतायी खुशी

बरहरवा : झारखंड विधानसभा में एसपीटी-सीएनटी एक्ट पास किये जाने पर बरहरवा व बरहेट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई दी है. भाजपा के वरीय नेता कमल कृष्ण भगत, जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, बीस सूत्री सदस्य कुश्माकर तिवारी, महामंत्री छट्ठु साव सहित अन्य ने बताया कि एसपीटी व सीनएनटी […]

बरहरवा : झारखंड विधानसभा में एसपीटी-सीएनटी एक्ट पास किये जाने पर बरहरवा व बरहेट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई दी है. भाजपा के वरीय नेता कमल कृष्ण भगत, जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, बीस सूत्री सदस्य कुश्माकर तिवारी, महामंत्री छट्ठु साव सहित अन्य ने बताया कि एसपीटी व सीनएनटी एक्ट के पास होने से यहां के आदिवासी व मूलवासियों की कीमती जमीन कौड़ियों के भाव में जो लोग ले रहे थे.

अब उसके लिये अच्छी खासी रकम मिलेगी और उनका मालिकाना हक भी बरकरार रहेगा. विपक्षी दलों द्वारा किया जा रहा विरोध को नौटंकी करार देते हुए कहा कि वे लोग आदिवासी व मूलवासी को भला होना देखना नहीं चाहते हैं. मौके पर तूफानी साह, सुबल सरकार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >