बैंकों में नहीं कम हो रही भीड़

नोटबंदी. 15वें िदन भी घंटों कतार में खड़े रहने को ग्राहक मजबूर राजमहल अनुमंडल के अलावा दियारा क्षेत्र के लोग नोटबंदी के 15 वें दिन भी राशि जमा करने व निकासी के लिए परेशान दिखे. बैंक खुलने से पहले ही लंबी कतार लग गयी. वहीं कई एटीएम से राशि नहीं निकलने के कारण लोग परेशान […]

नोटबंदी. 15वें िदन भी घंटों कतार में खड़े रहने को ग्राहक मजबूर

राजमहल अनुमंडल के अलावा दियारा क्षेत्र के लोग नोटबंदी के 15 वें दिन भी राशि जमा करने व निकासी के लिए परेशान दिखे. बैंक खुलने से पहले ही लंबी कतार लग गयी. वहीं कई एटीएम से राशि नहीं निकलने के कारण लोग परेशान दिखे.
साहिबगंज : नोटबंदी के 14वें दिन बुधवार को भी बैंक व एटीएम के खुलते ही ग्राहकों की लंबी कतारें लग गयी. राजमहल, उधवा, बरहरवा व तालझारी प्रखंड के अलावा दियारा क्षेत्रों के लोग भी राशि जमा कराने आये थे. कई बैंको में नकदी की कमी रहने के कारण केवल जमा राशि ही ली गयी है. एटीएम से भी रुपये निकालने में लोगों का ठंडी में भी पसीना छूट गया. दोपहर होते ही कई एटीएम में राशि कम हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देश के कई राज्यों में इन क्षेत्रों के रहने वाले पॉकेटमार गिरोह के सदस्य तथा सिलतोड़ी करनेवाले सदस्यों के लोग जो पैसा जमा किये है. या सोना चोरी कर बेचते हैं.
उन पैसों को कालाधन से हटाकर व्हाइट मनी करने को लेकर परिजन सुबह से ही लग जा रहे हैं. इधर शहर के भी 11 बैंकों में भीड़-उमड़ पड़ी. सुबह नौ बजे से ही बैंको के बाहर लोगों की भीड़ व लंबी लाइन लग गयी. पैसा कम निकालने की सूचना करने के बावजूद लोग सुबह से ही बैंक, डाकघर व एटीएम में लाइन में लगकर पैसा निकालते हैं. वहीं दूसरी ओर ग्राहकों की भीड़ संभालने में बैंककर्मियों के भी पसीने छूट रहे हैं. बाजार में खरीदारी की रफ्तार में कमी आयी है. 2000 के नये नोट से लोग जरूरी सामानों की खरीदारी नहीं कर पाते हैं. दुकानदार छुट्टा देने से मुकर जाते हैं. इस बाबत लीड बैंक मैनेजर मोहन लाल शुक्ला ने कहा कि 500 रुपये की नोट नहीं आने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जल्द ही सभी मामले के शॉटआउट हो जाने की बात कही.
जिस बैंक में अकाउंट है उसी बैंक में लोगों का हो रहा जमा व भुगतान
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेा रुपये बदलने का मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >