राजमहल-उधवा पथ पर 50 हजार की छिनतई

राजमहल : राजमहल-उधवा थाना क्षेत्र के लखीपुर के समीप एनएच-80 पथ पर एक व्यक्ति से लगभग 50 हजार रुपये की छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार बालू गांव निवासी एक व्यक्ति से लखीपुर के समीप हथियार का भय दिखाकर पैसा छीन लिया गया है. सूत्रों की माने पीड़ित अपने रिश्तेदार […]

राजमहल : राजमहल-उधवा थाना क्षेत्र के लखीपुर के समीप एनएच-80 पथ पर एक व्यक्ति से लगभग 50 हजार रुपये की छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार बालू गांव निवासी एक व्यक्ति से लखीपुर के समीप हथियार का भय दिखाकर पैसा छीन लिया गया है. सूत्रों की माने पीड़ित अपने रिश्तेदार पर ही छिनतई करने का आरोप लगा रहे हैं. डीएसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कारवाई की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >