मंडरो : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 80 सड़क किनारे हाजीपुर पुबे वासा के समीप झील से गोढी द्वारा मछली मारने के क्रम में एक लावारिस बाइक मिली. संबंध में मिर्जाचौकी पुलिस ने बताया कि बजाज स्टार सिटी मोटरसाइकिल बिना नंबर की है. मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है.
मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक घायल : बरहरवा. थाना क्षेत्र के महाराजपुर में बाइक दुर्घटना में तिलडांगा के रफीकुल शेख घायल हो गया. आसपास के ग्रामीणों की मदद से स्थानीय चिकित्सकों के यहां इलाज कराया गया. घायल रफीकुल ने बताया कि वे अपनी बाइक से फरक्का की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक गाय आ गयी. जिस कारण उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद : बोरियो. थाना क्षेत्र के शामपुर के समीप गड्ढे से संध्या गश्ती के दौरान बोरियो थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी ने अज्ञात बाइक बरामद की. पुलिस मोटरसाइकिल जब्त कर मामले की जांच में जुट गयी है.
मंडरो में बरामद मोटरसाइकिल.
