साहिबगंज के 19 एएसआइ को इधर से उधर

साहिबगंज : जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सोमवार को एसपी पी मुरूगन ने जिले के विभिन्न थाना व पुलिस केंद्र में तैनात 19 सअनि को इधर से उधर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार तालझारी थाना में पदस्थापित पुअनि पवन सिंह को राजमहल थाना, बोरियो थाना में पदस्थापित बसंत तिर्की को […]

साहिबगंज : जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सोमवार को एसपी पी मुरूगन ने जिले के विभिन्न थाना व पुलिस केंद्र में तैनात 19 सअनि को इधर से उधर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार तालझारी थाना में पदस्थापित पुअनि पवन सिंह को राजमहल थाना, बोरियो थाना में पदस्थापित बसंत तिर्की को तालझारी थाना, जिरवाबाडी ओपी में पदस्थापित पुअनि राजेंद्र पासवान को सदर कोर्ट मालखाना प्रभारी, पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुअनि मुकेश सिंह को विधि शाखा साहिबगंज,

पुअनि हरि उरांव को रअनि द्वितीय साहिबगंज, सअनि शंभू सिंह को नगर थाना, सअनि चुनचुन कुमार को मुफस्सिल, सअनि विजय कुमार को बरहेट थाना, सअनि दिलबाग सिंह को नियंत्रण कक्ष, सअनि अनंत कुमार दूबे को नियंत्रण कक्ष साहिबगंज, सअनि उमेर अहमद खा को रांगा थाना, सअनि प्रमोद प्रसाद पाल को मुफस्सिल थाना, सअनि बसंत कुमार को बरहेट थाना, सअनि अनिरुद्ध प्रसाद यादव को राधा नगर थाना, सअनि सीताराम पासवान को मुफस्सिल थाना, सअनि रमेश पांडेय को बरहरवा थाना, सअनि सरफउद्दीन को मिर्जाचौकी, सअनि जीतन तिग्गा को नियंत्रण कक्ष साहिबगंज, सअनि नंदलाल शुक्ला को नियंत्रण कक्ष से जिरवाबाड़ी ओपी भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >